फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक सिटी का डांडिया महोत्सव शुरू 

Mon, 25 Sep 2017 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
नैनीताल में डांडिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब के सहयोग से रविवार को शैले हॉल में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने ह्युंद का दिना फिर बोड़ी ऐ गिना, फ्यूंलड़ियां त्वे देखि कि औंदू यो मनमा गढ़वाली गीत गाए, तो दर्शक झूम उठे। महोत्सव का शुभारंभ एसएसपी, विशिष्ट अतिथि हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति सर्वेश गुप्ता और उनकी पत्नी सुशीला गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


कनिष्ठ, वरिष्ठ वर्गों में डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक सनवाल स्कूल की प्रधानाचार्या डी. मैनुअल, वंदना चौधरी रहीं। वहां क्लब की संयोजक आभा साह, मीनाक्षी कीर्ति, जीवंती भट्ट, विनीता पांडे, संगीता पंत, प्रेमा अधिकारी, ज्योति वर्मा आदि थे। हेमंत बिष्ट ने संचालन किया। विजेता प्रतिभागियों को सोमवार को पुरस्कृत किया जाएगा। ब्यूरो


दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में
नैनीताल। दुर्गा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मां नयना देवी मंदिर परिसर में 26 सितंबर से शुरू होने वाले महोत्सव के लिए मूर्तिकार मां दुर्गा की मूर्ति को अंतिम रूप दे रहे हैं। महोत्सव के दौरान लगने वाली दुकानों का भी आवंटन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सर्वजनिन दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के महासचिव नरदेव शर्मा ने बताया कि सदस्य पीके शर्मा, शंकर गुहा मजूमदार के नेतृत्व में सितारगंज से पहुंचे मूर्तिकार कविराज साना और अर्जुन मंडल मां दुर्गा, महिषासुर मर्दनी, लक्ष्मी, सरस्वती, कार्तिक, गणेश आदि की प्रतिमाएं बना रहे हैं। महोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति अध्यक्ष एससी चौधरी, उपाध्यक्ष दीपक गुरुरानी, वित्त सचिव सरदार गुरविंदर सिंह, चंदन कुमार दास, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, सुमन साह आदि सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें