फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दैनिक कर्मचारी की आउट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कोसी रेंज स्थित रेस्ट हॉउस के आउट हाउस में एक दैनिक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। फॉरेस्ट कंपाउंड ओमप्रकाश (57) पुत्र स्व. बाबू राम रामनगर वन प्रभाग दैनिक रूप में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था। शनिवार को ड्यूटी के बाद वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। रविवार सुबह परिजनों को ओम प्रकाश के रेस्ट हाउस में बेसुध हाल में पड़े होने की सूचना मिली। परिजन उसे रामनगर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं मौत के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मृतक के दो बच्चे हैं। वहीं डीएफओ दिगंथ नायक ने बताया कि ओमप्रकाश कई बार रेस्ट हाउस के आउट हाउस में रहा करता था। एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें