फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: ग्राहकों के विश्वास पर खरा नहीं उतरा 22 कैरेट सोना, जांच करने पर 18 कैरेट के निकले जेवर; हंगामा

Thu, 23 Oct 2025 11:32 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, लालकुआं

सार

बिंदुखत्ता के काररोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान से खरीदे गए जेवरों में जालसाजी पकड़े जाने पर ग्राहकों ने बुधवार को दुकान में हंगामा किया। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया है और शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई का दावा कर रही है।

 
विज्ञापन
सोना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिंदुखत्ता के काररोड क्षेत्र में स्थित ज्वेलर्स के प्रतिष्ठान से खरीदे गए जेवरों की जांच में जालसाजी का खुलासा होने पर लोगों ने बुधवार शाम दुकान में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। विवाद बढ़ने पर पहुंची पुलिस ने सोने की गुणवत्ता में धोखाधड़ी करने वाले ज्वेलर्स को हिरासत में लिया है। पुलिस तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

पीड़ित ग्रामीण के अनुसार उसने कुछ समय पहले पहाड़ी वर्मा ज्वेलर्स से 22 कैरेट सोने के जेवर खरीदे थे। शक होने पर उसने जेवरों की जांच कराई जो 18 कैरेट सोने के निकले। इस पर व्यक्ति अन्य ग्रामीणों को लेकर बुधवार शाम कार रोड स्थित ज्वेलर्स की दुकान में पहुंच गया। इस दौरान सोने की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों की ज्वेलर्स से तकरार हो गई। बहस बढ़ने पर हंगामा शुरू हो गया। इस पर एक व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर किसी तरह शांत कराया। घटना के सामने आने के बाद ज्वेलर्स से आभूषण खरीदने वाले अन्य ग्रामीण भी सकते में हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस की ओर से आरोपी ज्वेलर्स से पूछताछ की जा रही है।

लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को अब तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।

 

रजिस्टर्ड ज्वेलर्स से ही लें गहने व अन्य सामान

विज्ञापन

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गहने या कीमती धातु प्रमाणित और रजिस्टर्ड ज्वेलर्स से ही खरीदें। बिना लाइसेंस वाले और संदिग्ध दुकानदारों से खरीदारी न करें। आभूषण खरीदने के दौरान खरीदे गए सामान की रसीद अवश्य लें। आभूषण की शुद्धता और असली पहचान के लिए दूसरे दुकानदारों से भी मदद लें। प्रमाणित बिल और शुद्धता प्रमाणपत्र अवश्य लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें