फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आमडंडा में सीटीआर बनाएगा सोवेनियर शॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) रामनगर के आमडंडा क्षेत्र में सोविनियर शॉप का निर्माण कराने जा रहा है। इसके लिए पार्क प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही वन निगम से भूमि हस्तांतरित होते ही सोविनियर शॉप का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

रामनगर के आमडंडा में सीटीआर का बिजरानी जोन का प्रवेश द्वार स्थित है। ऐसे में यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही रहती है। इसे देखते हुए पार्क प्रशासन ने आमडंडा में सोविनियर शॉप बनाने का निर्णय लिया है। शॉप में स्थानीय कला, हस्तशिल्प, और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इसके साथ ही वन्यजीव संरक्षण का संदेश देतीं टोपी, टी-शर्ट आदि सामान मिलेगा। सीटीआर निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि सोविनियर शॉप के लिए वन निगम से भूमि मांगी गई है। भूमि हस्तांतरण के लिए वन निगम को पत्र भेजा गया है। भूमि मिलते ही सोविनियर शॉप का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें