फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीआर मुख्यालय में धमके ग्रामीण

Thu, 25 Feb 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम बासीटीला में हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने सीटीआर मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गांव में हाथी दीवार बनाने की मांग की।
विज्ञापन


 कहा जल्द विभाग ने ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं की तो तालाबंदी की जाएगी। भाजपा वरिष्ठ नेता दिनेश मेहरा के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि मंगलवार रात कुबेर सिंह अपने खेत में पहरा कर रहा था।

 इसी बीच अचानक खेत में हाथी आ गया, जिसने ग्रामीण पर हमले का प्रयास किया। भागने के दौरान उसका एक हाथ फैक्चर हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व भी पांच दिन से हाथियों द्वारा ग्रामीणों के खेतों में घुसकर उनकी गेहूं और गन्ने की फसल को रौंदा जा रहा है।
विज्ञापन


 इस बारे में विभाग को कई बार सूचना भी दी गई। लेकिन विभाग द्वारा गांव में हाथियों के आतंक से बचने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया है।

इस दौरान तारा दत्त पपनै, सुखविंदर सिंह, कमलेश हर्बोला, त्रिलोक डंगवाल, जगत सिंह, रोहित पपनै, धीरज सिंह, सुमित जोशी, यतिन रौतेला, कुबेर सिंह, ठाकुर दत्त, पंकज कुमार, आंनद बल्लभ सती,  राममूर्ति शर्मा, संदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, राकेश नेगी, मदन लाल आदि थे।
विज्ञापन


कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला गांव में एक जंगली घायल अवस्था में घूम रहा है। जिसे ग्रामीणों ने गांव के आसपास लड़खड़ाकर चलते हुए देखा। हालांकि विभाग ने अभी इस हाथी को नहीं देखा है। आरओ ढेला संजय पांडे ने बताया ग्रामीणों से जानकारी मिली है, विभाग हाथी की खोज कर रहा है। ज्यादा चोटें हुईं तो विभाग उसका इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें