हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के जवानों ने बृहस्पतिवार को गौलापार के देवला तल्ला गांव में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारी, जवान और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कमांडेंट लीलाधर महरानिया, उप कमांडेंट पूरन सिंह, हरीश चंद्र मनोड़ी के साथ अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार व ग्राम प्रधान बालम सिंह ने लोगों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए आसपास और क्षेत्र में स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया।