फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बेतालघाट में गैस सिलिंडर लेने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

Fri, 13 Mar 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। गैस सिलिंडर के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। बेतालघाट ब्लॉक के ऊंचाकोट में बृहस्पतिवार को सिलिंडर का वाहन पहुंचते ही कुकिंग गैसे लेने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोगों का डीएससी जेनरेट नहीं होने के चलते लोगों को मायूस लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि बुकिंग करने के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। गैस एजेंसी के प्रबंधक मोहन चंद्र कांडपाल ने कहा कि एजेंसी में घरेलू गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उपभोक्ताओं को बुकिंग और डीएससी के बाद ही गैस बांटी जा रही है। संवाद
विज्ञापन



भीमताल से भवाली तक होटल और रेस्टोरेंट कारोबारी परेशान
भीमताल और भवाली के होटल और रेस्टोरेंट कारोबारी व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से परेशान हैं। कुछ होटल संचालकों की ओर से लकड़ी जलाकर खाना बनाया जा रहा है। होटल कारोबारी नितेश बिष्ट और जिला कांग्रेस महामंत्री भूपेंद्र कनौजिया ने प्रशासन से गैस सिलिंडर संबंधित समस्या को हल करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें