लालकुआं। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में अंबेडकर पार्क में चल रही पांच दिवसीय शिव कथा के दूसरे दिन बुधवार को सुविख्यात कथा वाचिका सोमा भारती ने शिव सती संवाद का सुंदर वर्णन किया। कहा कि प्रभु श्रीराम नर रूप में धर्म की स्थापना के लिए अवतरित हुए लेकिन माता सती उन पर संदेह कर बैठी और भगवान शिव के लाख मना करने पर भी उन्होंने भगवान राम की परीक्षा ली। यहां मुख्य रूप से भाजपा नेता राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, डॉ. राजकुमार सेतिया, दीवान सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, प्रेमनाथ पंडित, विनोद शर्मा, सरदार हरबंस सिंह, पीयूष मिश्रा, जगदीश चंद्र अग्रवाल, रामकिशोर अग्रवाल, सुभाष नागर, किरन सेतिया, तारा पांडे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।