रामनगर। प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में चल रहे सुरक्षात्मक कार्य के लिए अधिशासी अभियंता ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि इंजीनियर्स की हड़ताल के चलते निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। उन्होंने डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल खत्म होने तक गर्जिया मंदिर का निर्माण कार्य बंद करने या इंजीनियर्स की व्यवस्था करने की मांग की है।