गरमपानी (नैनीताल)। कैंची धाम में बृहस्पतिवार सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते खैरना और गरमपानी में वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दीपावली की छुट्टी के बाद लौटने वाले यात्री भी जाम से परेशान रहे। वहीं वाहनों के दबाव के चलते अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, धारचूला, बागेश्वर और हल्द्वानी की ओर आने और जाने वाले यात्रियों व सैलानियों को भी जाम से जूझना पड़ा। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम में फंसे वाहनों को निकाला।