फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का रोड शो: उमड़ा जनसैलाब, बुजुर्गों में दिखा युवाओं जैसा जोश, धामी बोले- मतपेटियों से कमल ही कमल निकले

Fri, 17 Jan 2025 10:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में हल्द्वानी मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में भाजपा के रोड शो में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इनमें युवा ही नहीं बल्कि महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल रहे।
विज्ञापन
1 of 6
हल्द्वानी में सीएम धामी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सीएम धामी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में भाजपा के रोड शो में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इनमें युवा ही नहीं बल्कि महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल रहे। कालाढूंगी रोड से लेकर नैनीताल रोड में तिकोनिया तक के क्षेत्र में घंटों तक ‘चप्पा-चप्पा भाजपा’, ‘जय श्री राम, जय-जय श्री राम’ नारे ही गूंजते रहे। रोड शो के माध्यम से भाजपा ने विरोधियों को अपनी ताकत का भी अहसास करा दिया।
 
विज्ञापन

3 of 6
हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता कालाढूंगी रोड स्थित पशु चिकित्सालय के समक्ष एकत्र होने लगे थे। सीएम को दोपहर डेढ़ बजे यहां पहुंचना था, लेकिन वह लगभग एक घंटे देरी से यहां पहुंचे। उनके आने से पहले ही भाजपाइयों में रोड शो को लेकर गजब का उत्साह नजर आने लगा था। गजराज के समर्थन में कोई आतिशबाजी छोड़ रहा था तो कोई हवा में गुलाल उड़ा रहा था। पूरी सड़क भगवा नजर आ रही थी। खुली गाड़ी में सीएम पुष्कर सिंह धामी के एक ओर भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट मौजूद थे तो दूसरी ओर सांसद अजय भट्ट। इसके अलावा इस वाहन पर विधायक बंशीधर भगत, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, रामसिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला, दायित्वधारी दिनेश आर्या, सुरेश भट्ट, अनिल डब्बू व मोहन पाठक आदि मौजूद रहे। सीएम धामी सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन स्वीकार करते रहे।
 

4 of 6
भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश - फोटो : अमर उजाला

रोड शो कालाढूंगी रोड से होते हुए कालू सिद्ध मंदिर से नैनीताल रोड की ओर रवाना हुआ। रोड शो शुरू होने से पहले पशु अस्पताल के पास हुई सभा को सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने संबोधित कर भाजपा और गजराज के पक्ष में मतदान की अपील की। रोड शो में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट, प्रकाश रावत, खीमा शर्मा, भुवन जोशी, प्रमोद तोलिया, दिनेश आर्या, रेनू अधिकारी, गणेश पंत, रत्नेश शाह, राहुल झींगरान, हरीश आर्या, वीरेंद्र बिष्ट समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

5 of 6
सीएम धामी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
गुलाल उड़ाने पर लगाई रोक
रोड शो के दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ता वाहनों पर सवार होकर नारेबाजी के बीच गुलाल उड़ाने लगे। इसी दौरान रोड शो का संचालन कर रहे विनीत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से गुलाल न उड़ाने की अपील की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाना बंद कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

वंदे मातरम से की भाषण की शुरूआत
सीएम धामी ने अपने संबोधन की शुरूआत वंदे मातरम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के साथ की। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा के मेयर प्रत्याशी को भाई गजराज कहकर संबोधित किया। हल्द्वानी में रोड शो के बाद सीएम को रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेना था, लिहाजा उन्होंने यहां बमुश्किल पांच मिनट ही सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें