फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण: पीएम आवास के फॉर्म जमा करने के लिए लगी भीड़, 449 आवेदन जमा

Wed, 25 Mar 2026 10:04 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में पीएम आवास योजना के फॉर्म जमा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है अब तक 449 आवेदन जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
आवास योजना के तहत बनभूलपुरा इंटर कॉलेज में लगे कैंप में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के बनभूूलपुरा में मंगलवार को भी कैंप जारी रही। रेलवे स्टेशन और राजकीय इंटर काॅलेज में शाम तक 313 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म जमा कराए। अब तक 449 लोग पात्रता सहित अपने आवेदन जमा कर चुके हैं।

मंगलवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम कैंपों की निगरानी करती रही। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद 31 मार्च तक पीएम आवास की पात्रता जांचने की प्रकिया चल रही है। अब तक करीब 6900 आवास के फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। पुलिस बल कैंप स्थल पर तैनात रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी कैंप में ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम के अधिकारियों ने भी कैंपों का निरीक्षण किया।

शिविर के आसपास अतिरिक्त फोर्स की होगी तैनाती

विज्ञापन

 एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने मंगलवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में लगे शिविरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सिटी ने रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय किदवई नगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनभूलपुरा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा और मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल बनभूलपुरा में संचालित कैंपों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि फॉर्म जमा करने वालों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। शिविर स्थल के आसपास अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें