रामनगर। चैत्र नवरात्र पर रविवार को माता गर्जिया के दर्शनों करने के लिए छठे नवरात्र पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। एक किमी तक भक्तों ने लाइन में खड़े होकर माता के दर्शन किए। अव्यवस्था ना हो, इसके लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती किया गया था।
रविवार को छठा नवरात्र के दिन मंदिर में करीब दो हजार से अधिक श्रद्धालु माता का दर्शन करने पहुंचे। मंदिर से करीब एक किलोमीटर से आगे तक माता के भक्त लाइन में लग रहे। चिलचिलाती धूप में कतारबद्ध होकर भक्तों ने माता के दर्शन किए और अपनी मनोकामना की कामना की। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि हल्द्वानी, रामनगर, बाजपुर, काशीपुर, मुरादाबाद, ठाकुरद्वारा, रामपुर, संभल आदि स्थानों से लोग माता के दर्शनों करने पहुंचे थे। माता के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं ने कोसी नदी में स्नान भी किया। समय-समय पर पुलिस कर्मी स्नान करने वालों से गहरे कुंड की तरफ नहीं जाने की हिदायत देते रहे। संवाद