हल्द्वानी। दो दिन अवकाश के बाद खुले पूर्ति विभाग में सोमवार को फरियादियों की भीड़ रही। लोग राशन कार्ड के नवीनीकरण, नए कार्ड बनवाने और ई-केवाईसी जैसे कार्यों के लिए पहुंचे। पिछले दिनों पूर्ति विभाग के पोर्टल के यूआरसीमएस में माइग्रेट होने के बाद कार्डधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस बीच ऑफिस से लेकर गल्ला विक्रेताओं की दुकानों में सर्वर के सही ढंग से काम नहीं कर रहा था। अब पोर्टल के दुरुस्त होने के बाद रामपुर रोड स्थित पूर्ति विभाग में लोगों की भीड़ लग रही है। काउंटर पर केवल दो डाटा एंट्री ऑपरेटर के तैनात होने से लोगों को काम कराने के लिए इंतजार भी करना पड़ा। पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी ने बताया कि पोर्टल पर अब आसानी से कार्य हो रहा है। संवाद