फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कारोबारियों ने दर्ज कराई क्रॉस रिपोर्ट

Thu, 12 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कोसी नदी में हुए खूनी संघर्ष के मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम उदयपुरी चौपड़ा निवासी व्यास कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर वह कोसी के बंजारी गेट पर लेबरों से उपखनिज वाहन में भरवा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच ग्राम बन्नाखेड़ा बाजपुर एवं बैलपड़ाव निवासी सतपाल सिंह, सरदुल सिंह, सरजीत सिंह, अजमेर सिंह, रणजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, गंगा सिंह, जरनेल सिंह, सुरजन सिंह, जगवीर सिंह और सुखवंत सिंह ने वहां पहुंचकर पाटल, तलवार और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।

साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी नामजदों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 323, 504, 506 समेत अनुसूचित जाति, जनजाति अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष के ग्राम बैलपड़ाव निवासी सुरजन सिंह ने बताया कि चरनजीत सिंह, रसपाल सिंह, व्यास कुमार, अमन, अख्तर, राणा जसकरण, पम्मा, सुखवीर सिंह, रविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह निवासी पीरूमदारा ने उनके साथ बेवजह तलवार से हमला कर, मारपीट की और गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

सुरजन की तहरीर पर नामजद सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 323, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया है। एसआई ललित उप्रेती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें