फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विवादित भूमि पर मारपीट मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज

Wed, 02 Sep 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। पुलिस ने जांच के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमे दर्ज किए हैं। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है।
विज्ञापन

26 अगस्त को हीरा देवी ने शिकायत दर्ज कराकर रविंद्र सिंह और 20-25 अज्ञात लोगों पर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप लगाया था। दूसरी ओर, रविंद्र सिंह ने भी 26 अगस्त को शिकायत दी। उन्होंने महेंद्र सिंह, हीरा देवी और अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया। रविंद्र सिंह ने फायरिंग और 10 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया था। पुलिस जांच में लूट, फायरिंग और छेड़छाड़ के आरोपों के साक्ष्य नहीं मिले हैं। 31 अगस्त को कालाढूंगी कोतवाली में मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें