फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौलापार में चोरी की बाइक दौड़ा रहा युवक पकड़ा

Sun, 29 Mar 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने गौलापार में एक बाइक चोर को दबोच लिया। उसके पास से डीके पार्क से चोरी गई करिज्मा बाइक बरामद हुई है। चोर की पिटाई करने के बाद व्यापारियों ने उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोर से पूछताछ कर चार लोगों को पकड़ लिया है। कोतवाल का कहना है कि पकड़े गए लोगों से कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


शखावतगंज निवासी परविंदर सिंह की मटर गली में शू की दुकान है। 25 मार्च की शाम छह बजे उनकी करिज्मा बाइक डीके पार्क के पास से चोरी हो गई। उन्होंने चोरी की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस अभी वाहन चोर को तलाशने में लगी थी, कि शनिवार दोपहर एक व्यापारी ने गौलापार में सफेद रंग की करिज्मा बाइक को देखते ही परविंदर को फोन पर सूचना दी। इस पर काफी व्यापारी गौलापार जा पहुंचे।

उन्होंने पिटाई करने के बाद चोर को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया आरोपी सुंदर सिंह बोरा सिकोट ओखलकांडा का रहने वाला है। उसकी बहन और जीजा  मंडी क्षेत्र में रहते हैं। वह तीन माह से जीजा के साथ रह रहा था। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर सुंदर के चार  साथियों को हिरासत में लिया लेकिन वे कोई खास जानकारी नहीं दे सके। चोर का कहना है कि व्यवसायी ने बाइक में ही अपनी चाभी छोड़ दी थी। इसी कारण उसे बाइक लेकर भागने में आसानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें