फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Fri, 04 Dec 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापक की बेहोश पत्नी को सुशीला तिवारी अस्पताल के डाक्टरों ने बुधवार की रात मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि महिला ने जहर खा लिया था।
विज्ञापन


बागेश्वर जिले के कुनेड़ा कांडा निवासी अध्यापक ललित मोहन पांडे की पत्नी भावना देवी (35) बुधवार को अपने घर में बेहोश हो गई थी।

जानकारी मिलने पर पड़ोसी उसे समीप के अस्पताल ले गए लेकिन हालत नाजुक होने पर पति उसको लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल आया।

रात में डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के दो बच्चे हैं। मेडिकल चौकी पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें