फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टेंपो टकराया, बच्चे की मौत

Fri, 04 Dec 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कठघरिया रोड पर हैड़ाखान मंदिर के समीप तेज रफ्तार टेंपो बरगद के पेड़ से टकरा गया। टेंपो में सवार एक बच्चे की मौत हो गई और परिवार के तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी प्रमोद कुमार अपने परिवार के साथ शादी में चकलुआ गये थे। शादी में शामिल होने के बाद उनका परिवार टेंपो से घर लौट रहा था। कठघरिया रोड पर हैड़ाखान मंदिर के समीप तेज रफ्तार टेंपो एक पेड़ से टकरा गया।

हादसे में प्रमोद के अलावा परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस गंभीर रूप से घायल प्रमोद के बेटे आदर्श कुमार (07) को अस्पताल ले गयी लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घायल प्रमोद, उनकी पत्नी मीना और छोटी बेटी इलाज कराए बगैर रोते रोते घर चले गए। टेंपो शीशमहल निवासी फकरुद्दीन चला रहा था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें