फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ तस्करी में दो गिरफ्तार, एक फरार

Mon, 02 Feb 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चोरगलिया(नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
गौ तस्करी कर रहे दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक आरोपी जंगल में भाग निकला।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब सात बजे छोटा हाथी यूके 06 सीए 7214 से दो बैलों को जंगल के रास्ते चोरगलिया क्षेत्र से बाहर ले जाया जा रहा था। शक होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


इधर, ग्रामीणों ने छोटा हाथी रुकवाकर तरीर अहमद पुत्र बशीर अहमद निवासी अलीनगर पुलभट्टा और विशाल उर्फ  पिंटू पुत्र केदार चौहान निवासी सहदौरा पुलभट्टा को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने गौ संरक्षण अधिनियम के तहत दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें