फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को पांच से छह लाख में बेचा पेपर

Mon, 27 Jul 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रविवार दोपहर दो बजे से समूह ग राजकीय पर्यवेक्षक ग्रुप कोड 66 की परीक्षा होनी थी। परीक्षा शुरू होने से पहले दोपहर साढ़े 12 बजे रामनगर के एक टीवी रिपोर्टर के पास किसी ने हाथ से लिखे प्रश्नों के उत्तर खबर चलाने के लिए व्हाट्स एप किए।
विज्ञापन


पत्रकार ने इसकी सत्यता जांचने के लिए इसे जिलाधिकारी दीपक रावत को करीब एक बजे भेजे। डीएम ने इसकी जांच की तो आधे प्रश्न मिलान करने पर सही पाए गए।

दानिश खान के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि यह पेपर तीन करोड़ रुपये में बिका है। इसे दलालों ने प्रत्येक परीक्षार्थी को पांच से छह लाख रुपये में बेचा।

डीएम दीपक रावत ने बताया कि इसकी सूचना रामनगर के पत्रकार दानिश खान ने मय उत्तरों के भेजी थी। इसकी जांच कराई गई तो यह सही पाई गई।

पेपर लीक की सूचना रामनगर से आई, लेकिन कहां से लीक हुआ यह जांच का विषय है। इसकी रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें