फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी मुठभेड़ मेें बिंदुखत्ता का जवान शहीद

Fri, 04 Sep 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/लालकुआं (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान 9 पैरा मिलिट्री के जवान मोहन नाथ गोस्वामी शहीद हो गए।
विज्ञापन


शहीद जवान बिंदुखत्ता के इंद्रानगर के निवासी थे। शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर शुक्रवार को पहुंचने की उम्मीद है। मोहन नाथ की शहादत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन


बिंदुखत्ता इंद्रानगर प्रथम निवासी पूर्व सैनिक स्व. शंकर नाथ गोस्वामी के पुत्र मोहन नाथ गोस्वामी वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात थे।

नजदीकी रिश्तेदारों के मुताबिक, शुक्रवार को हंदवाड़ा क्षेत्र में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान चार आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने के दौरान मोहन नाथ गोस्वामी शहीद हो गए।
विज्ञापन


दस दिन पूर्व ही मोहन छुट्टी पूरी कर ड्यूटी में गए थे। फिलहाल घटना की सूचना रिश्तेदारों ने घर में नहीं दी है। शहीद मोहन की मां अस्वस्थ हैं।

मोहन के पिता भी पूर्व सैनिक थे, कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। उनके बड़े भाई शंभूनाथ गोस्वामी पोल्ट्री फार्म का कार्य करते है।

मोहन की एक चार वर्षीय बेटी भूमिका है। बुधवार से मोहन का मोबाइल स्विच आफ होने के चलते उनकी पत्नी भावना परेशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें