सप्ताह भर पहले खौलते पानी से झुलसे डेढ़ वर्षीय मासूम की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कालाढूंगी वार्ड न. तीन निवासी यूनुस का पुत्र उवेद एक नवंबर को घर पर खौलते पानी से गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती कराया गया था। मासूम की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने बच्चे को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।