फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Jun 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
27 मई को नगर से लापता हुई किशोरी प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि गुड़गांव निवासी किशोरी मां के साथ सूखाताल में मामी के यहां आई थी। 27 मई को वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। दो जून को किशोरी की मां ने मल्लीताल कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।

इसमें कहा गया था कि वह गर्मियों में यहां खिलौने बेचने आई हैं। इसमें उनकी बेटी मदद कर रही थी, जो 27 मई को अचानक लापता हो गई। वहीं, 25 जून कोे लापता किशोरी वापस सूखाताल पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में लापता किशोरी ने कहा कि 27 मई को वह मालरोड में थी कि कुछ लोगों ने उसे अगवा कर लिया। उसे सुनसान जगह में ले जाया गया।

इस दौरान उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश भी किया जाता रहा। किसी प्रकार होश आने पर वह उनके चंगुल से भागी। कहा कि वह आरोपी का चेहरा पहचान सकती है।

इसी बीच पुलिस ने परिजनों के शक जताने पर वजीर (29) पुत्र सगीर उर्फ शकील निवासी जौहारनगर वार्ड 4 टनकपुर रोड हल्द्वानी को कोतवाली क्षेत्र से पकड़ा।

जिसे किशोरी ने पहचान लिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 328, 363, 342, 366 क के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें