फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष में बदली पुरानी रंजिश

Sat, 17 Sep 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुल्यालपुरा में शुक्रवार की रात जिस जगह मारपीट हुई, वहां पिछले साल भी चुनाव के दौरान जमकर बवाल हुआ था। पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला कि पुरानी रंजिश के चलते ही दो गुटों के बीच मामूली विवाद बड़ा रूप इख्तियार कर रहा था, लेकिन पुलिस के पहुंचने के कारण खूनी संघर्ष होने से टल गया । 
विज्ञापन


कुल्यालपुरा में एमबीपीजी कालेज के दो छात्रनेताओं ने अपना कार्यालय खोल रखा है। इसी के बगल में जीओ की फ्रेंचाइजी है। छानबीन से पता चला कि ऋषभ की कालेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश थी।

मौका मिलने पर विरोधी पक्ष ने ऋषभ को पकड़कर पीट दिया। इसके बाद दोनों तरफ से कहासुनी के बाद पथराव होने लगा। दहतशजदा लोग छतों पर चढ़ गए। पुलिस ने घटना की वीडियो रिकार्डिंग भी की। साथ ही भीड़ को तितर-बितर किया और छतों पर खड़े लोगों को हटाया। 
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि पिछले साल भी छात्रसंघ चुनाव को लेकर दो गुटों के बीच कुलयालपुरा में ही मारपीट हुई थी। पुलिस का भी मानना है कि चुनाव के दौरान यह क्षेत्र राजनीति का अखाड़ा बन जाता है।

भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश नाथ महंत ने बताया कि यदि पुलिस तत्काल कार्रवाई नहीं करती तो मारपीट बड़ा रूप ले सकती थी, क्योंकि दोनों पक्षों की भीड़ काफी थी। किसी प्रकार भीड़ को नियंत्रित किया गया। बाद में कोतवाली से काफी फोर्स आने पर विवाद को शांत कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें