फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की हालत में सुधार

Fri, 13 Feb 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के संदेह में बेस अस्पताल में भर्ती खेतीखान चंपावत निवासी (50) की हालत में सुधार है। खांसी ठीक होने के साथ ही बुखार न आने पर डाक्टरों ने राहत की सांस ली है। उक्त व्यक्ति की जांच रिपोर्ट दो दिन बाद आने की संभावना है।
विज्ञापन


चंपावत जिले के खेतीखान निवासी और दिल्ली में कार्यरत एक व्यक्ति पिछले 20 दिनों से स्वाइन फ्लू के कारण नई दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती था। आठ फरवरी को उसकी मौत हो गई थी। भाई का अंतिम संस्कार कर लौटे बड़े भाई को बुखार होने पर स्वाइन फ्लू होने का संदेह हुआ। 10 फरवरी को उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। आइसोलेशन वार्ड में रखने के साथ ही सैंपल जांच के लिए नेशनल कंम्यूनिकेबिल डिजीज सेंटर दिल्ली भेजा गया था।

बेस अस्पताल के सीएमएस डा. एससी पंत ने बताया कि दो दिन बाद मरीज की रिपोर्ट आने की संभावना है। बेस अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. पीएस टाकुली ने बताया कि मरीज की हालत में सुधार है। खांसी ठीक होने के साथ ही उसे बुखार नहीं है। मरीज की रिपोर्ट देखने के बाद ही उसे डिस्चार्ज करने पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


एक और आइसोलेशन वार्ड बनाया
बेस अस्पताल में एक और आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। अब एक बार में छह मरीजों को भर्ती किया जा सकता है। बेस अस्पताल के सीएमएस डा. एससी पंत ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए बाथरूम भी अलग बनाया गया है। नया वार्ड बनने के साथ ही नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. कल्पना पांडेय को दूसरे कमरे में शिफ्ट किया गया है। आइसोलेशन वार्ड में वेंटीलेटर के साथ ही हार्ट बीट मशीन होनी चाहिए, मगर यह दोनों ही बेस में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें