फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में 5 हत्याएं..खूब दौड़ी पुलिस

Sat, 23 Apr 2016 01:29 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
हम्‍या के बाद ‌विलाप करती म‌हिलाएं - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
एकाएक जिले में बढ़ती हत्याओं के क्रम में होली के बाद फिर बृहस्पतिवार को रिकार्ड कायम हुआ है। पिछले 24 घंटे में ग्रामीण इलाकों में पांच हत्याएं हुई हैं। इनमें हरदुआगंज के अग्रसेन इंटर कॉलेज में चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। टप्पल में मौजूदा प्रधान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं दादों में 125 रुपये के लिए महिला का कत्ल कर दिया गया। इसके अलावा गोंडा में भी हत्या हुई है और जवां में महिला को दहेज के लिए मारा गया है।
विज्ञापन


केस 1:-
चौकीदार की हत्या कर बैंक लूट की कोशिश
हरदुआगंज। कस्बा स्थित अग्रसेन इंटर कालेज में क्वार्सी के ईकरी निवासी 52 वर्षीय महीपाल पुत्र देवीराम चौकीदार था। वह अपने पिता की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित के रूप में यहां तैनात था और इन दिनों परिवार के साथ पंच नगरी क्वार्सी में रह रहा था। पिछले पांच दिन से वह दूसरे चौकीदार के स्थान पर ड्यूटी कर रहा था। गत रात कालेज में आधा दर्जन बदमाश घुस गए और चौकीदार की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
सुबह अन्य कर्मचारी स्कूल पहुंचे तो वहां महीपाल को मृत देख खबर विद्यालय मैनेजर राजेश मित्तल व प्रधानाचार्य को दी। सूचना पर सीओ, एसओ हरदुआगंज, फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड भी पहुंच गई। जांच में पाया कि विद्यालय परिसर में बैंक के ताले भी तोड़ने की कोशिश हुई है। मगर साक्ष्यों से ऐसा लग रहा था कि घटना को डायवर्ट करने के लिए ताले तोड़ने जैसा जतन किया गया है। इसी बीच मौके पर बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह भी पहुंच गए। मौके पर ताश की गड्डी का कवर भी मिला। इसके बाद बात सामने आई कि पीछे मैदान में लोग जुआ खेलते हैं, जिसका कई बार विरोध भी हुआ है। इस पर संदेह जताया कि कहीं जुआरियों ने हत्या तो नहीं कर दी। फिलहाल प्रधानाचार्य की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ है। एसओ के अनुसार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


केस 2:-
125 रुपये मांगने पर महिला का कत्ल
गंगीरी। दादों के गांव नगला लक्ष्मण में 45 वर्षीय खुनिया देवी पत्नी सत्यप्रकाश की घर के निकट परचून की दुकान है। बताया जाता है गांव के ही ब्रह्मपाल पर उसके 125 रुपये उधार थे। जिसे लेने के लिए खुनिया देवी बृहस्पतिवार देर शाम उसके घर गई। आरोप है कि कर्ज मांगना महिला को इतना भारी पड़ा कि उसके साथ इतनी मारपीट की गई कि वह गंभीर अवस्था में घायल हो गई। चीख पुकार सुन एकत्रित हुए ग्रामीण व परिजन महिला को थाने लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में फिर महिला के सिर में ईंट मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। सत्यप्रकाश की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

केस 3:-
अज्ञात युवक का शव मिला, सनसनी
गोंडा। थाना क्षेत्र में अलीगढ़ मार्ग पर गांव मानगढ़ी के निकट नहर पटरी पर लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। उसके चेहरे पर चोटों के निशान हैं। एक हाथ तथा कमर पर खरोंच के निशान हैं। शरीर पर हल्की काली धारी की सफेद शर्ट, मटमेला पेंट, सफेद बनियान है। शव लगभग 48 घंटे पुराना लगता है। चेहरे पर ज्यादा चोटें होने के कारण पहचान होना संभव नहीं हुआ। इसलिए पुलिस ने शव मोरचरी में रखवा दिया। एसओ के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट व शिनाख्त के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

केस 4:-
विवाहिता की जहर देकर हत्या
जवां। इलाके के गांव दाउदपुर निवासी साबिर ने अपनी बेटी रामू की शादी तीन वर्ष पूर्व माजिद निवासी रठगांव से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग शुरू कर दी गई। जिसके चलते गत रात रामू को जहर देकर मार दिया गया। खबर मिलते ही मौके के पर पहुंचे साबिर ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी कर ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

केस 5:-
हैतलपुर प्रधान की पीट-पीटकर हत्या
अलीगढ़। टप्पल में गांव हैतलपुर की प्रधान 50 वर्षीय मूंगफली देवी के पुत्र भीमा का कहना है कि गांव में बृहस्पतिवार को उसका विवाद हो गया था। जिसके चलते दबंगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाने आई मां मूंगफली देवी को भी दबंगों ने इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस प्रकरण में सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मामले की जानकारी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बताया कि शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। आरोप हत्या का लगाया जा रहा है, इसके बाद भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें