फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा दो लाख रुपये लेकर भागा क्लीनर

Mon, 12 Oct 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली निवासी रघुनाथ सिंह फर्सवाण की गल्ले की दुकान है। उन्होंने सवा दो लाख रुपये का दुकान का समान रामनगर के व्यापारी विशाल गोयल से उधार लिया था। रविवार को उन्होंने अपने कैंटर चालक बलदीप, क्लीनर अजय निवासी चमोली गढ़वाल को सवा दो लाख रुपये रामनगर के गल्ला व्यापारी विशाल को देने के लिए दिए थे।
विज्ञापन


आरोप है क्लीनर रास्ते में ही सवा दो लाख रुपये लेकर फरार हो गया। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो चालक ने इसकी सूचना कैंटर मालिक को दी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है। एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि व्यापारी रघुनाथ सिंह फर्सवाण ने उन्हें मौखिक शिकायत की है। लिखित तहरीर के बाद ही पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें