फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों के चंगुल से पुलिस ने छुड़ाया

Wed, 04 Feb 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा गेट पर अवैध खनन और अराजकता चरम पर है। मंगलवार को अवैध खनन करने के लिए दबंगों के करीब एक दर्जन डंपर जबरन नदी क्षेत्र में घुस गए। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी टीम के साथ पहुंचे तो दबंगों ने टीम को घेर लिया। टीम के साथ अभद्रता और गालीगलौज की गई। किसी तरह टीम ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद एसडीओ भारी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और टीम को दबंगों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन


गौला के 11 गेटों में से शीशमहल और राजपुरा गेट पर सबसे ज्यादा अराजकता और गुंडई होती है। यहां पर सफेदपोशों का संरक्षण भी अवैध खनन करने वाले को प्राप्त है। मंगलवार को राजपुरा गेट में एक दर्जन अवैध डंपर घुस गए। इसकी सूचना मिली तो आरओ गौला चंद्रशेखर पांडे टीम के साथ नदी क्षेत्र में पहुंचे।

टीम को देखकर पांच-छह डंपर तो माल उतारकर भाग खड़े हुए। बाद में जब टीम पांच-छह डंपरों को कब्जे में लेकर मुख्य सड़क की तरफ जाने लगी, तो अचानक गौलापार आदि जगहों से आए बड़ी संख्या में लोगों ने टीम को घेर लिया। दबंगों ने वहां हंगामा करते हुए टीम से जमकर अभद्रता और गालीगलौज की। बाद में टीम ने जैसे-तैसे उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद एसडीओ एनसी पंत, वन कर्मी, निगम के डीएलएम भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और टीम को दबंगों के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान गेट पर अफरातफरी की स्थिति रही। आरओ गौला का कहना है कि गौलापार के रामू नामक व्यक्ति के नेतृत्व में लोगों ने अभद्रता की है। बाद में टीम ने जैसे-जैसे दो डंपरों (यूए 04सीए-7701, यूए 04सीए-8388) को कब्जे में लिया, जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया है। एसडीओ गौला का कहना है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें