फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम तस्कर ने चार और साथियों के नाम उगले

Mon, 06 Jul 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर ने खुलासा किया कि वह छद्म नाम से दूसरी बार कनाडा अफीम भेज रहा था, लेकिन सफल नहीं हो सका। इस काले धंधे में बरेली के उसके चार साथी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


 चूंकि बरेली में वह पिछले साल गिरफ्तार हुआ था। इस कारण वह हल्द्वानी को काले धंधे के लिए सुरक्षित स्थान समझ रहा था।

पुलिस ने अफीम तस्करों को पकड़ने के लिए बरेली सहित अन्य ठिकानों में छापा मारा लेकिन तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग पाए। पुलिस को आशंका है कि यह गैंग नेपाल सहित अन्य देशों में अफीम सप्लाई करता है। पार्सल में धार्मिक पुस्तक को काटकर 450 ग्राम अफीम पैक की गई थी। 
 
सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने पत्रकारों को बताया कि मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी नीरज भाकुनी को शनिवार को सूचना मिली कि एक तस्कर पार्सल के माध्यम से अफीम विदेश भेजता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक तस्कर को  रोडवेज पर पार्सल करते समय धर दबोचा।
विज्ञापन


पकड़ा गया नन्हे लाल पुत्र जगपाल बरेली जिले के गुलाबनगर फरीदपुर का रहने वाला है। वह पहले देवलचौड़ बंदोबस्ती में किराए का कमरा लेकर मजदूरी करता था। उसने बताया कि वह दूसरी बार अफीम का पार्सल भेजने के लिए यहां आया था। उसे एक बार पार्सल भेजने पर पांच हजार रुपये अतिरिक्त मिलते हैं।

 बरेली पुलिस ने उसे पिछले साल जनवरी में अफीम के साथ गिरफ्तार किया था।  इस धंधे में उसके साथ गुलाबनगर के कमाले, जहरूद्दीन, इस्लाम नबी और दयाराम शामिल हैं। धार्मिक पुस्तक में अफीम भेजने का दिमाग उसके साथियों का है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें