खटीमा से साइकिल द्वारा आते समय एक जापानी को डायरिया हो गया। गौलापार के एक युवक ने जापानी को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर विदेशी के इलाज के बारे में जानकारी हासिल की है।
गौलापार के दुकानदार पंकज पांडेय का कहना था कि उनके पास जापान का रहने वाला विदेशी क्रेन (40) पुत्र सेकरो साइकिल से आया था। यहां कुछ खाने के बाद उसे उल्टी होने लगी।
स्थिति खराब देखते हुए युवक ने उसे शुक्रवार को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों का कहना है कि विदेशी को डायरिया हो गया है।
इस मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने विदेशी की हालत का जायजा लिया। एलआईयू के लोगों ने भी अस्पताल पहुंचकर विदेशी के बारे में जानकारी हासिल की है।