फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती लापता, पिता ने फ्रीज कराया बैंक खाता

Sat, 22 Oct 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनभूलपुरा पुलिस ने युवती के लापता होने पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज उसका बैंक खाता फ्रीज करा दिया है। युवती के पिता ने बताया कि बेटी के खाते में पांच लाख रुपए हैं। बेटी पैसे का दुरुपयोग कर सकती है। पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर उसका बैंक खाता फ्रीज करा दिया है। पुलिस इस मामले में युवती के जीजा की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि लाइन नंबर आठ की युवती आठ अक्तूबर को अपने घर से गायब हो गई। इस मामले में परिजनों ने काफी ढूंढने के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया।

पिता ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी संपत्ति बेचकर बेटी के नाम पर पांच लाख और दामाद के नाम पर 20 लाख रुपए बैंक में जमा कराए थे। बेटी के लापता होने पर परिजन जीजा पर शक जता रहे हैं। मूलरूप से बिजनौर का रहने वाला जीजा यहां प्रापर्टी का काम करता है, लेकिन उसका भी पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक विनोद घई ने बताया कि युवती ने अपने खाते से 30 हजार रुपए निकाले हैं। इस मामले में पिता के अनुरोध पर पुलिस ने युवती का खाता फ्रीज करा दिया है। पुलिस ने दामाद का खाता फ्रीज कराने की तैयारी भी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें