फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा मार्ग में कई बार हुई भगदड़

Thu, 28 Jul 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
विज्ञापन
मीरा मार्ग में भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मीरा मार्ग में हिंदूवादी संगठनों और सपा नेता के समर्थकों के आमने सामने आने पर कई बार भगदड़ मच गई। पुलिस ने लाठी भांजकर कर बड़ा बवाल होने से बचा लिया। इस बीच घटना की कवरेज कर रहे फोटोग्राफर पर पत्थर और डंडा भी फेंका गया। इसमें वह बाल बाल बचा। 
विज्ञापन


हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता जुलूस लेकर मीरा मार्ग की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने घेरा बनाकर उनको रोक लिया। हिंदूवादी संगठनों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान वहां भीड़ जुट गयी। दोनों पक्षों के लोग कई बार एक दूसरे को मारने के लिए दौड़ पड़े।

पुलिस ने लाठी भांजकर उनको काबू किया। माहौल बिगड़ने के कारण बाजार बंद हो गए और बैंकों में कामकाज ठप हो गया।   

पुलिस पर जड़े आरोप 

कोतवाली में हिंदूवादी संगठनों ने आरोप लगाया कि सीपीयू भी एक तरफ विशेष लोगों के लिए लगायी जाती है लेकिन बनभूलपुरा की तरफ कोई झांकने नहीं जाता है। उन्होंने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बुधवार रात व्यापारी के साथ हुई मारपीट के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें