लालकुआं के एक फल व्यापारी ने काशीपुर निवासी एक व्यक्ति पर उसकी नाबालिग भतीजी के साथ यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ करने के अलावा घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित पक्ष ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
फल का कारोबार करने वाले व्यापारी ने काशीपुर निवासी इरशाद हुसैन उर्फ मोटा (45) पर उसकी भतीजी के साथ जबरन यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग भतीजी को इरशाद ने बहला फुसलाकर ले जाने का प्रयास किया।
आरोप है कि शुक्रवार को घर में घुसकर भतीजी से छेड़छाड़ करने पर परिजनों के विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने पास्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।