फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दवा व्यवसायी की पत्नी की हत्या

Fri, 02 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के पॉश इलाके हीरानगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े प्रमुख दवा व्यवसायी पंकज कंसल की पत्नी की उन्हीं के नौकर ने चाकू और बेसबॉल बैट से हमला कर हत्या कर दी। इससे पूर्व नौकर ने किचन में काम कर रही नौकरानी पर भी चाकू और सरिया से वार किया।
विज्ञापन


नौकरानी के चिल्लाने की आवाज सुनकर ही दवा व्यवसायी की पत्नी उसे बचाने पहुंची थीं। हमले में नौकरानी का हाथ टूट गया। वारदात के बाद हत्यारा छत के सहारे मौके से फरार हो गया।

पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है। नौकरानी के मुताबिक आरोपी नौकर उसके पर्स से 10 हजार रुपये लेकर फरार हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। व्यवसायी की पत्नी की मौत के शोक में बाजार में दवा की दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन


हीरानगर निवासी दवा व्यवसायी पंकज कंसल शुक्रवार सुबह रोज की तरह महिला अस्पताल के सामने अपने मेडिकल स्टोर चले गए। बेटा प्रकस कंसल दुर्गा सिटी सेंटर स्थित अपने प्रतिष्ठान पर चला गया और 11वीं में पढ़ने वाली बेटी स्कूल चली गई।

घर में पंकज की पत्नी उमा कंसल (46), नौकरानी रीना (40) और नौकर संतोष (26) मौजूद थे। करीब 10:30 बजे नौकरानी किचन में खाना बना रही थी, तभी संतोष ने नौकरानी रीना पर चाकू और सरिया से हमला कर दिया।

बचाव में रीना का हाथ टूट गया और अन्य जगहों पर भी चोट आई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची उमा कंसल ने बीच-बचाव का प्रयास किया। नौकरानी संतोष के चंगुल से छूटकर बाथरूम में जा छुपी।

इस बीच उमा ने बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी। उमा को फोन करता देख संतोष ने चाकू और बेसबॉल के बैट से उमा पर ही हमला शुरू कर दिया, जिससे उमा बेहोश होकर गिर पड़ीं।

इस बीच संतोष नौकरानी रीना के पर्स से 10 हजार रुपये लेकर छत के सहारे मौके से भाग निकला। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर व्यवसायी का पुत्र और दुकान के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

उस समय मकान के दरवाजे अंदर से बंद थे। किसी प्रकार व्यवसायी के कर्मचारी रोशनदान के रास्ते अंदर घुसे और दरवाजा खोला। गंभीर रूप से घायल उमा को नवाबी रोड स्थित अग्रवाल क्लीनिक ले गए।

प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन सिर से अधिक खून बहने से उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी जसवंत सिंह चौहान, कोतवाल आरएस मेहता सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बेसबाल बैट को छत से बरामद किया। पुलिस आरोपी नौकर की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि नौकर संतोष ऊंचा सुनता था और कम ही बोलता था। इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पूछताछ में पता चला कि मुक्तेश्वर के भ्याल गांव का रहने वाला नौकर संतोष व्यवसायी के घर चार सालों से काम कर रहा था। घटना के शोक में बाजार की दवा की दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें