फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल का प्यार सात माह भ्ाी नहीं चला

Sat, 23 Jan 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गिरफ्तार आरोपी नवीन धोनी ने पुलिस को बयान दिया कि वह विमला बिष्ट से आठ साल से प्यार कर रहा था। सात माह पहले उन्होंने गोपनीय तौर पर शादी की थी लेकिन विमला मांग में सिंदूर नहीं भरती थी। विमला ने वादा किया था कि सार्वजनिक तौर पर शादी होने के बाद मांग में सिंदूर भरेगी। लेकिन गुपचुप शादी के सात माह से ज्यादा रिश्ता नहीं चल सका। शक में नवीन ने अपने प्यार का खून कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी नवीन ने बताया कि उसने विमला के साथ परिवार बसाने का सपना देखा था। विमला की रजामंदी से  ही उसने चोरी छिपे 21 जून 15 को पिथौरागढ़ स्थित एक मंदिर में शादी की लेकिन इस शादी का कोई गवाह नहीं है। पुलिस के समक्ष आरोपी ने बताया कि छह माह पहले जब विमला छुट्टी पर आई थी तो उसने उसके मोबाइल को चेक किया था।

मोबाइल में हिमाचल के एक युवक का नंबर उसे मिला। इस नंबर को चेक करने के लिए उसने युवक से पूछा तो युवक ने बताया कि विमला उसकी गर्लफ्रेंड है लेकिन उसे विश्वास नहीं हो रहा था। वह एमए की पढ़ाई  करने के बाद  प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए कोचिंग कर रहा था।
विज्ञापन


नवीन ने बताया कि कुछ समय से विमला उसका फोन उठाने में भी देर करती थी। विमला से वह बेइंतहा चाहता था। दो दिन से उसका मोबाइल स्विच आफ था। उसे शक था कि विमला हिमाचल गयी होगी। इसके बाद उसे बहुत गुस्सा आया। बृहस्पतिवार को उसने 105 रुपये में सदर बाजार से चाकू खरीदा।

शुक्रवार को कमरे में पूछने पर उसे पूरा भरोसा हो गया कि विमला उससे प्यार नहीं करती है। वह किसी और को चाहती है।  इसी वजह से उसने जान से मार डाला। अब उसको अपनी गलती पर पछतावा हो रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें