सड़क हादसे में घायल युवक की सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार रात मौत हो गई। युवक बाइक रपटने के कारण घायल हुआ था।
बरेली जिले के हथमना बहेड़ी निवासी अमन (20) शुक्रवार को किच्छा स्थित अपने मौसी के घर आया था। वह अपने दो अन्य मित्रों के साथ बाइक से घूमने के लिए जा रहा था।
इस बीच बाइक रपटने से तीनों युवक गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना में अमन के सिर में चोट आई। रिश्तेदारों ने उसका किच्छा में प्राथमिक उपचार कराया।
इसके बाद परिजन उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल आए। यहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।