फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से साढ़े चार लाख रुपये उड़ाने के प्रयास में एक धरा

Sun, 18 Sep 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला, लालकुआं(नैनीताल)
विज्ञापन
चेक
विज्ञापन
एसबीआई से एक व्यक्ति के सेल्फ के चेक से छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी से साढ़े चार लाख रुपये का भुगतान लेने का प्रयास कर रहे एक धोखेबाज को जेल भेजा गया है। यूपी के शाहजहांपुर का रहने वाला यह धोखेबाज बैंक कर्मी और पुलिस की तत्परता से पकड़ा गया।
विज्ञापन


बिंदुखत्ता निवासी बलवंत सिंह ने स्टेट बैंक की नगर शाखा में एफडी बनाने के लिए साढ़े चार लाख रुपये का सेल्फ का चेक दिया। बैंक कर्मी चेक को काउंटर पर रखकर अन्य कार्य निपटाने लगा।

इसी दौरान लाइन में पहले से खडे़ यूपी के एटा नगर निगोही शाहजहांपुर निवासी सुशील कुमार ने सफाई से चेक चुरा लिया और सेल्फ के चेक में ओवर राइटिंग कर सेल्फकार सिंह नाम लिखकर बैंक कर्मी को थमा दिया। चेक में अंकित धनराशि अधिक देखकर बैंक कर्मी ने धोखेबाज से पूछताछ की तो वह सकपका गया।
विज्ञापन


मामला संदिग्ध लगने पर बैंक कर्मी ने चेक संबंधी डिटेल की जानकारी ली तो वह भागने का प्रयास करने लगा। बैंक के शोर मचाने पर बैंक में तैनात पुलिस कर्मियों और अन्य लोगों ने उसे दबोच लिया।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बैंक प्रबंधक स्मिता सर्राफ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर धोखेबाज युवक को जेल भेज दिया। इधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि चेक का किसी दूसरे व्यक्ति के पास पहुंचना बैंक कर्मियों की लापरवाही को दर्शाता है।

उधर, बैंक प्रबंधक स्मिता सर्राफ का कहना है कि ग्रामीण द्वारा चेक काउंटर पर रखकर दूसरे काउंटर में चले जाने के कारण युवक को चेक चोरी करने का मौका मिला। यह घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें