फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग और पुलिस की टीम ने तोड़ीं एक दर्जन दुकानें

Sat, 19 Dec 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन परिसर गेट के सामने अतिक्रमण कर बनाई गईं एक दर्जन दुकानें वन विभाग ने शनिवार को तोड़ डालीं। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों के होसले पस्त हो गए। विभागीय अफसरों ने जेसीबी से जमीन का समतल करा दिया।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व विभाग द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद भी अतिक्रमणकारियों पर कोई असर न होता देख वन विभाग ने विगत दिवस मुनादी करवाकर अतिक्रमणकारियों को स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटाने का अंतिम अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बाद भी अतिक्रमणकारी नहीं हटे तो वनकर्मियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह सात बजे जेसीबी चलाकर एक के बाद एक अतिक्रमण ढहाने शुरू कर दिए।

वन व पुलिस की भारी फोर्स को देख अतिक्रमणकारी खुद ही पीछे हट गए। घंटों चले अभियान के बाद वन विभाग ने जमीन को जेसीबी से समतल कर वहां पर तारबाड़ लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ कहकशां नसीम, एसडीएम सीएस मर्तोलिया, रेंजर आनंद रावत आदि भी मौजूद रहे। बता दें वन परिसर के बाहर लंबे समय से अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमाया हुआ था। अब उन्होंने पक्का निर्माण भी शुरू कर दिया था। बीते दिनों अतिक्रमण हटाने गई टीम से भी उन्होंने अभद्रता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें