बीती शाम नगर के दो प्रतिष्ठित ज्वैलर्स प्रतिष्ठानो पर आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई हुई। इस दौरान करीब तीन करोड़ रुपए की गड़बड़ी पाई गई। विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानो पर 31 फीसदी टैक्स जमा करवाने की कार्रवाई की है।
मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने सर्राफा चौक स्थित बटटूलाल राधेश्याम सर्राफ और जयगनेश धर्मवीर एंड संस के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर प्रतिष्ठान के कैश व स्टाक का मिलान किया। देर रात तक चली इस कार्रवाई के दौरान दोनो प्रतिष्ठानों पर डेढ़-डेढ़ करोड़ की हेरा-फेरी का मामला पकड़ा गया था। बाद में विभागीय अधिकारियों ने दोनो प्रतिष्ठानों पर गड़बड़ी वाली रकम पर 31 फीसदी कर की अनुशंसा करते हुए करीब एक करोड़ रुपए का कर लगाए जाने की संभावना है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार दोनों ही व्यापारिक प्रतिष्ठान नगदी और स्टाक के बीच अंतर का तर्कसंगत जवाब नहीं दे सके। जांच के दौरान इन प्रतिष्ठानों पर तीन करोड़ की हेरा-फेरी पकड़ी गई जिस पर विभाग ने करीब एक करोड़ का कर वसूलने की कार्रवाई की है।