फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र सोते रहे, चोर साढ़े दस लाख रुपये और जेवर उड़ा ले गए

Sun, 30 Jul 2017 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
विज्ञापन
वारदात
विज्ञापन
गौजालाजी उत्तर में शनि बाजार के पास रहने वाले व्यवसायी को मेन गेट के ताले में चाबी लगाकर छोड़ना महंगा पड़ गया। चोरों ने घर में घुसकर साढ़े दस लाख रुपये, दो मोबाइल और जेवर चुरा लिए। चोरों ने वारदात इतने इत्मीनान से की कि घर में सो रहे व्यवसायी और उनके बेटे को इसकी जरा भी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन


रकम बेटी की शादी की तैयारी के लिए रखी गई थी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। हालांकि उसका कहना है कि चोरी में किसी परिचित का ही हाथ हो सकता है। पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग निवासी व्यवसायी नसीम सिद्दीकी ने दो साल पहले गौजालाजी उत्तर शनि बाजार के पास नया मकान बनवाया है। रिश्तेदारी में एक व्यक्ति की मौत होने पर उनकी पत्नी, बेटी और एक बेटे को लेकर बेड़ीनाग गई हैं।

घर में व्यवसायी के साथ उनका 17 साल का बेटा अल्तमस थे। नसीम का कहना है कि शुक्रवार की रात बेटा देर रात तक टीवी देखता रहा। शनिवार सुबह उठकर घर का सामान अस्तव्यस्त देखा तो उनके होश उड़ गए। आलमारी में रखे दस लाख सात हजार रुपये, दो मोबाइल, पत्नी के हार सहित अन्य जेवर गायब था।
विज्ञापन



उन्होंने तुरंत पुलिस को बुला लिया। पूछताछ में पता चला कि व्यवसायी के बेटे ने मेन गेट में ताले के साथ चाभी लटकी छोड़ दी थी। आलमारी में भी चाबियां लगी थीं। चोरों ने इसी का फायदा उठाया। व्यवसायी के अनुसार वह रेता बजरी का काम करते हैं। उनके पास दो वाहन भी है। कुछ दिन पहले उन्होंने बेड़ीनाग की दुकान को 17 लाख में बेचा था। सात लाख रुपये उन्होंने चेक और दस लाख रुपये नगद लिए थे।

बकरीद के आसपास बेटी की शादी करनी थी। इसकी तैयारी के लिए रकम रखी गई थी। उन्होंने बताया कि जेवर कितना चोरी हुआ यह पत्नी के आने के बाद ही पता चलेगा। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना में किसी करीबी के होने की आशंका है। फिर भी गहराई से छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें