फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर चालक गिरफ्तार, भेजा जेल

Tue, 27 Oct 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को पीरूमदारा शांतिकुंज गली नंबर दो में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे मासूम छात्र की डंपर से कुचलकर हुई मौत के बाद आज उसका पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बता दें रविवार की शाम शांतिकुंज पीरूमदारा निवासी भगवान सिंह रावत का पांच वर्षीय पुत्र पारस ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित डंपर संख्या यूपी 04 सीए 7410 ने उसे कुचल दिया।

जिससे मासूम पारस की मौके पर ही मौत हो गयी थी। बच्चे की मौत की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने हंगामा काट दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे सीओ स्वतंत्र कुमार से ग्रामीणों ने मारपीट कर दी थी। 
विज्ञापन


जिन्हें बाद में किसी तरह बचाकर पीरूमदारा पुलिस चौकी पहुंचाया गया। मंगलवार सुबह मृतक के पिता भगवान सिंह रावत के घर पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद मासूम पारस को दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया।

 वहीं मृतक के चाचा दिनेश सिंह रावत ने कोतवाली में डंपर मालिक सुंदर सिंह रावत, चालक महेंद्र सेनी के खिलाफ आईपीसी के धारा 332, 353, 504, 506, 147 के साथ ही 7 क्रिमिनल एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें