फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीहाउस में भांग की खेती कर रहा विदेशी

Fri, 23 Sep 2016 12:02 AM IST
भूपेश कन्नौजिया
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामगढ़ ब्लाक के शीतला छतौला में किराए के मकान में रह रहा एक विदेशी पॉलीहाउस में भांग की खेती कर रहा है। छह महीने से यहां रहकर भांग की खेती कर रहे इस विदेशी नागरिक के संबंध में स्थानीय प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


कुछ जागरूक लोगों द्वारा इसकी जानकारी देने के बाद प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। विदेशी द्वारा भांग की खेती किया जाना दर्शाता है कि प्रशासन यहां आने जाने वालों को लेकर कितना संवेदनहीन है।

मामले के संज्ञान में आने के बाद अमर उजाला संवाददाता कुछ लोगों के साथ शीतला छतौला में इस विदेशी के पॉलीहाउस में पहुंचा तो उसने स्वयं को फ्रांस का नागरिक बताया और कहा कि वह योग शिक्षक है।
विज्ञापन


विदेशी ने अपना नाम अलबंजी व साथ रह रही युवती को इस्राइल निवासी अपनी शिष्या बताया। अलबंजी ने बताया कि वह लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। अलबंजी यहां प्रमोद सिंह बिष्ट के मकान में किराए पर रह रहा है। पालीहाउस में उगाई गई भांग को वैध बताते हुए कहा कि उसका उपयोग वह दवाई के रूप में स्वयं के लिए करता है।

इसका कतई व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा रहा है। बीजा-पासपोर्ट के संबंध में कहा कि वह आम लोगों को इसे दिखाने के लिए बाध्य नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त विदेशी व्यक्ति और उसके साथ रह रही युवती गांव में घर-घर जा कर चरस की जानकारी लेते हैं।

अपने घर व भांग वाले खेत में किसी को नहीं आने देते। विदेशी नागरिक ने खाद, मिट्टी लाने के लिए कुछ नेपाली मजदूर रखे हैं। मजदूरों को भी पॉलीहाउस तक नहीं जाने देता है। कोई गलती से भी उधर जला गया तो डांट फटकार कर भगा देता है।

यही नहीं मकान मालिक को भी उसके कमरे और पॉलीहाउस तक जाने की इजाजत नहीं है। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल, नंदन नयाल, विजय नयाल, पुष्कर टम्टा, सुरेंद्र जोशी आदि का कहना है कि यह विदेशी नागरिक संदिग्ध हैं। प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए।

पॉलीहाउस में चकराने लगता है सर

विदेशी नागरिक अलबंजी ने पॉलीहाउस में उच्च गुणवत्ता वाली भांग उगाई है। पॉलीहाउस के भीतर जाकर देखा तो वहां नशा नहीं करने वाले व्यक्ति का सर चकराने लगा। पौधों की देखभाल के लिए बेहतर मिट्टी और खाद का चयन किया गया है। तापमान नियंत्रण के लिए पॉलीहाउस में पंखे की भी व्यवस्था है। पॉलीहाउस में दर्जनों भांग के पौधे उगाए गए हैं।

मकान मालिक बोले, कुछ पता नहीं

मकान मालिक भूपेंद्र ने फोन पर बताया कि वह रुद्रपुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसे विदेशी व्यक्ति द्वारा किए जा रहे कार्यों की कोई जानकारी नहीं है। भूपेंद्र का कहना है कि वह शीघ्र ही घर पहुंचकर मकान खाली कराएगा।

मुक्तेश्वर में कोई विदेशी पॉलीहाउस में अवैध रूप से भांग की खेती कर रहा है, ऐसी सूचना नहीं है। इस संबंध में पटवारी को जांच के आदेश दिए जाएंगे। विदेशी नागरिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही भवन स्वामी के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- दीपक रावत,  जिलाधिकारी नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें