फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी पर अमृतपुर में जमकर मारपीट

Wed, 13 May 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिकनिक मनाने गई लड़कियों के साथ छेड़खानी को लेकर अमृतपुर क्षेत्र में जमकर मारपीट हुई। लड़कियों ने शोहदे को जमकर पीटा। इसके बाद पिटे हुए गुट के लोगों ने लड़कियों के साथ आए एक युवक को पीट दिया। सूचना पर छात्र संघ अध्यक्ष संजय रावत मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच फिलहाल समझौता करा दिया।
विज्ञापन


अमृतपुर में कुछ लड़कियां पहुंची हुई थी। पिकनिक के बाद लड़कियां खेल रही थी। आरोप है कि तभी वहां डिग्री कालेज के छात्र ने लड़कियोें के साथ छेड़खानी कर दी। इससे आक्रोशित लड़कियों ने अपने साथी के साथ युवक को जमकर पीटा। बाद में पिटे युवक ने भी अपने साथियों को बुलाकर लड़कियों के साथ आए युवक को जमकर पीटा। बीच-बचाव करने की गई लड़कियों के साथ धक्कामुक्की भी हुई।

सूचना पर छात्रसंघ अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने के साथ समझौता कराया। बेस अस्पताल में दोनों पक्ष मेडिकल और इलाज कराने पहुंचे। छात्रसंघ अध्यक्ष के अनुसार दोनों पक्ष पिटे गए युवकों का इलाज का खर्च कराने को तैयार हो गए हैं। कोतवाली पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें