फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्थे नहीं चढ़ा छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी

Wed, 13 May 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेतालघाट ब्लाक के दूरस्थ गांव में इंटरमीडिएट की छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी राजस्व पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए राजस्व पुलिस उसके घर और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


हरिनगर थुवा ब्लाक निवासी विनोद के खिलाफ गांव की छात्रा के परिजनों ने राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक विनोद पिछले एक साल से छात्रा को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। रविवार को छात्रा ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी थी, जिस पर विनोद के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


तहसीलदार नितेश डागर ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके घर और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें