फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमदूत डंपर ने युवक को रौंदा

Sat, 16 May 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती रात यमदूत डंपर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल को गया। परिजन उसे हल्द्वानी के एक अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सुखलाल (30) पुत्र रामधनी निवासी हिम्मतपुर चौम्वाल बेरीपड़ाव बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे बेरीपड़ाव से अपने घर जा रहा था। रास्ते में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे रौंद दिया। हादसे में सुखलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन स्थानीय लोगों की मदद से सुखलाल को हल्द्वानी के एक अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और शव को मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इधर, हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि अज्ञात डंपर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें