फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवी का आयुक्त कार्यालय के समक्ष आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आरटीओ कार्यालय हल्द्वानी में व्याप्त अनियमितताओं और सरकारी व्यवस्थाओं से आहत हल्द्वानी के समाजसेवी विजय सिंह रावत ने बुधवार को आयुक्त कार्यालय के समक्ष आत्मदाह का प्रयास किया। एलआईयू और पुलिस की मुस्तैदी के चलते वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन

विजय सिंह रावत बुधवार दोपहर करीब एक बजे आयुक्त कार्यालय पहुंचे। वह भेष बदलकर आए थे। चेहरे पर मास्क पहना था और काली पगड़ी बांधी थी और चश्मा पहन रखा था। आयुक्त कार्यालय के समक्ष पहुंचते ही उन्होंने खुद पर पेट्रोल उडे़ल लिया और जैसे ही उन्होंने जेब से माचिस की डिब्बी निकाली, मौके पर मौजूद एलआईयू और पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने विजय सिंह को हिरासत में लेकर देेर शाम एसडीएम के समक्ष पेश किया, जहां से उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें