फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने दी अनुमित, फिर भी मौन 1

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के ब्रह्मस्थान क्षेत्र से भारी मात्रा में बरामद पॉलिथीन व थर्माकोल के सामानों को नष्ट करने का निर्देश मिल गया है, इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी शांत बैठे हुए है। इससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्रदेश सरकार ने पॉलिथीन व थर्माकोल से बने थैली, गिलास, थाली व प्लेट के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसी के तहत एक पखवारा पूर्व एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह व तत्कालीन सीओ सिटी अजय यादव के नेतृत्व में शहर में अभियान चलाया गया था। इस दौरान शहर के ब्रह्मस्थान क्षेत्र स्थित व्यापारी मनीष बरनवाल के दो मकानों में बनाए गए गोदाम से लगभग 20 लाख की कीमत के प्रतिबंधित थर्माकोल व पॉलिथीन के सामान बरामद हुए थे। जिसे व्यापारी के गोदाम में ही सील कर दिया गया। इसे नष्ट करने की कार्रवाई अभी तक नहीं की गई। इस बाबत पूछे जाने पर जब्त करने वाले अधिकारियों का यह कहना था कि एडीएम प्रशासन व प्रदूषण नियंत्रण विभाग को कटिंग आदेश के लिए पत्र लिखा गया है। अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बरामद सामानों के कटिंग का आदेश जारी भी कर दिया है। इसके बाद भी प्रशासनिक अमला कवायद नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


संबंधित अधिकारियों द्वारा पत्र लिख कर बरामद पॉलिथीन व थर्माकोल के निस्तारण के लिए मार्गदर्शन मांगा गया था, जिसके लिए उन्हें नष्ट करने के उपायों की जानकारी दे दी गई है। नपा प्रशासन को ही इसे नष्ट करना है। इसके लिए वे बरामद माल को सड़क बनाने वाले संस्थान, सिमेंट के भट्ठों अथवा रिसाइकिलर को सौंप कर नष्ट करा सकते है।
विज्ञापन

घनश्याम, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें