फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी तस्कर को न्यायालय में किया पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। क्षेत्र के बाराकोली वन क्षेत्र में अवैध रूप से साल की लकड़ी काटने के मामले में वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को खटीमा न्यायालय में पेश किया। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात वन विभाग की टीम गश्त पर थी।
विज्ञापन


इस दौरान आरक्षित वन क्षेत्र में कुछ तस्कर साल की लकड़ी काटते मिले। टीम ने सुंदर सिंह निवासी बनकुईया को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी गुड्डू निवासी बनकुईया व कुलवंत सिंह फरार हो गए। वनक्षेत्राधिकारी ने बताया फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। टीम में राजन सिंह, सुरेंद्र सिंह, बाबूराम वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें