फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्ष बाद चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। दस वर्षों पहले पुलिस हिरासत से फरार हुए चोरी के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसआई सुशील कुमार ने बताया कि वर्ष 2008 में सरवन सिंह निवासी भोगपुर, थाना बढ़ापुर, जिला बिजनौर पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट जसपुर की अदालत ने आरोपी के घर की कुर्की के आदेश जारी किए थे। ब्यूरो
विज्ञापन


चोरी के 16 गैस सिलिंडरों के साथ दो गिरफ्तार
जसपुर। मोहल्ला नई बस्ती निवासी जाहिद हुसैन ने 19 नवंबर को एक गैस सिलिंडर और मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी मोहम्म्द सलीम ने 16 दिसंबर को दो गैस सिलिंडर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। एसएसआई सुशील कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लियाकत अली निवासी ग्राम बाजपुर और अब्दुल मुकीम निवासी ग्राम इस्लामनगर थाना कुंडा को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर लपकना नदी के पास छिपाकर रखे 16 रसोई गैस के सिलिंडर बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

मोबाइल चोर पकड़ा
सितारगंज। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल से मोबाइल चुराने वाले चोर को दबोच लिया। पकड़े गए चोर की पहचान शहर के वार्ड नंबर 11 बंगाली कालोनी शंकर के रूप में हुई है। आरोपी चोर ने बताया कि उसने अस्पताल आए एक मरीज का फोन चुरा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें